मैराथन दौड़ के जरिये आग से बचाव का संदेश

बायसी

By Abhishek Bhaskar | April 3, 2026 6:27 PM

बायसी. अनुमंडल मुख्यालय में अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह की मौजूदगी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ से लोगों को संदेश दिया गया कि आग लगने पर हम कैसे सावधान रहें. मैराथन दौड़ अग्निशमन कार्यालय से शुरू किया गया .इस मैराथन दौड़ में सब ऑफिसर तीजू पासवान, प्रधान अग्निक उपेंद्र कुमार, प्रधान अग्निक मंटू कुमार ,अग्नि चालक अजय कुमार , अग्निक अंकित कुमार सिंह, फूलचंद्र बिन्द, सूरज कुमार समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया.