[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पहली बार बैसा में हुआ मेधा सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

पहली बार बैसा में हुआ मेधा सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

0
पहली बार बैसा में हुआ मेधा सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

बैसा. प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय रौटा के परिसर में पहली बार प्रखंडस्तरीय मेधा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ रवि शंकर झा ने की. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रखंड के टॉप तीन-तीन छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्मृति चिह्न से पुरस्कृत किया गया. मैट्रिक परीक्षा 2024 में 475 अंक प्राप्त करने वाले उच्च विद्यालय रौटा के छात्र विशाल कुमार साह को प्रथम पुरस्कार, 458 अंक प्राप्त करने वाली उत्क्रमित उच्च विद्यालय शीशाबाड़ी की छात्रा मौसमी कुमारी को द्वितीय पुरस्कार व 450 अंक प्राप्त करने वाली उच्च विद्यालय रौटा की छात्रा मोनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इंटर परीक्षा 2024 में 443 अंक प्राप्त करने वाले उच्च विद्यालय रौटा के छात्र पारस कुमार मोदक को प्रथम पुरस्कार, 439 अंक प्राप्त करने वाली उच्च विद्यालय रौटा की छात्रा बुशरा प्रवीण को द्वितीय पुरस्कार व 419 अंक प्राप्त करने वाले उत्क्रमित उच्च विद्यालय रायबेर के छात्र मो रिजवान को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वही प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं को सम्मानित किया गया.इसमें 442 अंक प्राप्त करनेवाली उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंझोक की छात्रा सुप्रिया कुमारी को प्रथम पुरस्कार, 428 अंक प्राप्त करनेवाली उत्क्रमित उच्च विद्यालय कंफलिया की छात्रा सबिस्ता नाज को द्वितीय पुरस्कार व 427 अंक प्राप्त करने वाली उत्क्रमित उच्च विद्यालय असियानी की छात्रा उजमा फौजिया को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ रवि शंकर झा कहा कि मेधा सम्मान पाने से बच्चों में आगे कुछ कर दिखाने का जज्बा और उत्साह पैदा होता है. यह कार्यक्रम पहली बार शुरू किया गया है. अब से हर साल यह कार्यक्रम प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर किया जायेगा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव की नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी से जोड़ना है. उक्त कार्यक्रम के माध्यम से एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार करना है, जिससे गांव के इतिहास को सहेजने तथा अनुभव को बढ़ाने के साथ-साथ लक्ष्य का निर्धारण कर आगे के मार्ग को प्रशस्त किया जा सके. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता कुमारी ने कहा कि प्रतिभा और पानी अपना रास्ता स्वयं बनाती है .प्रतिभा को सम्मान देने से बच्चों में कुछ बेहतर करके निखरने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को जागृत करना है, ताकि शिक्षा के प्रति आम अवाम में रुझान पैदा हो. इस दौरान उपप्रमुख फिरोज आलम, उच्च विद्यालय रौटा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शकील अंजुम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शीशाबाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक आदिल अनवर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे. फोटो:-6 पूर्णिया 10- कार्यक्रम में शामिल बच्चे एवं अधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel