[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला की कर दी पिटाई

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला की कर दी पिटाई

0
बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला की कर दी पिटाई

पूर्णिया. बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी. घटना सोमवार को फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास हुई. फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ भटकते-भटकते लाइन बाजार कुंडी पुल से निकलकर पंचमुखी मंदिर के पास पहुंच गई थी.इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और वहां भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि महिला बच्चा चोरी करने आयी है, इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचीं और भीड़ के बीच से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला.इसके बाद टीओपी लाकर महिला से काफी पूछताछ की गई,लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी. काफी कोशिशों के बाद भी महिला अपने बारे में नहीं बता सकी, तो बच्ची और महिला को पुलिस गाड़ी से शहर घुमाया गया, ताकि वे किसी तरह घर की पहचान कर सके. जैसे ही लाइन बाजार कुंडी पुल पहुंची, बच्ची ने पिता के चाय दुकान की ओर इशारा किया.पति और परिवार वालों ने पत्नी और बच्ची की पहचान की. परिवार वालों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है.कुछ साल पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी, जिससे गहरे सदमे से वह उबर नहीं सकी. इसी वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.महिला पहले सरकारी शिक्षिका भी रह चुकी है. टीओपी प्रभारी ने बताया कि महिला के पति लाइन बाजार के कुंडी पुल के पास चाय की दुकान चलाते हैं. महिला की दो बेटियां हैं. घटना के समय वह अपनी एक बेटी के साथ भटकते हुए पंचमुखी मंदिर इलाके में पहुंच गई थी, जहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया.उन्होंने बताया कि महिला और बच्ची की पहचान के बाद उन्हें सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel