[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया हाउसिंग कॉलोनी के खाली भूखंड चिह्नित कर करें आवंटन : खेमका

हाउसिंग कॉलोनी के खाली भूखंड चिह्नित कर करें आवंटन : खेमका

0
हाउसिंग कॉलोनी के खाली भूखंड चिह्नित कर करें आवंटन : खेमका

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने सरकार से हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग के खाली पड़े भूखंड को चिह्नित कर आवास निर्माण के लिए इच्छुक एवं पात्र नागरिकों को आवंटित करने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने सदन में मुखर रुप से आम लोगों की इस जरुरत को रखा. उन्होंने कहा कि इससे मध्यमवर्गीय एवं जरूरतमंद परिवारों को अपने घर का सपना साकार करने में सहायता मिलेगी. बजट सत्र के चौथे दिन विधायक श्री खेमका ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया. श्री खेमका ने पूर्णिया शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत समस्याओं के समाधान की मांग की. उन्होंने पूर्णिया के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्थानों पर जर्जर एवं अभावग्रस्त बिजली पोलों के प्रतिस्थापन और सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति के लिए केबल तार के साथ नए विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की. विधायक ने हरदा पंचायत में फरियानी शिव मंदिर से रामजतन सिंह के घर तक की कच्ची सड़क को पक्की करने की मांग रखी जबकि मत्स्य पालन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पूर्णिया में आवासीय सुविधा सहित एक मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना का आग्रह विभागीय मंत्री से किया. श्री खेमका ने कहा कि वे लगातार पूर्णिया के विकास से जुड़े विषयों को सदन में रख रहे हैं और सरकार से इनके त्वरित समाधान का आग्रह कर रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया एनडीए की सरकार सकारात्मक पहल कर पूर्णिया को विकास की नई दिशा देगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel