[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सरस्वती शिशु मंदिर में मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

सरस्वती शिशु मंदिर में मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

0
सरस्वती शिशु मंदिर में मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

पूर्णिया. सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत शिशु भारती का भी गठन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मेनका कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया. मौके पर प्रधानाचार्या ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल है. 80 वर्ष की आयु में भी वीर कुंवर बाबू ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व किया. उन्होंने भैया-बहनों से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया. इस अवसर पर बच्चों में नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यबोध विकसित करने को लेकर ‘शिशु भारती’ का गठन किया गया. इसमें विभिन्न विभागों का गठन कर भैया-बहनों को उनकी योग्यता के अनुसार दायित्व सौंपे गए. सभी चयनित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय को अनुशासित एवं सशक्त बनाएंगे. कार्यक्रम के दौरान भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किए. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel