[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया मदारघाट रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

मदारघाट रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

0
मदारघाट रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

प्रतिनिधि,कसबा. कसबा नगर परिषद वार्ड नंबर 20 के मदारघाट रेलवे पुल नंबर 21 पर रविवार की अहले सुबह पूर्णिया नगर निगम वार्ड नंबर 33 के खलीफा चौक निवासी मोहम्मद यूसुफ के पुत्र मोहम्मद नजरुल की कटिहार जोगबनी अप डाउन पैसेंजर ट्रेन से कट कर मृत्यु हो गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल यादव, 20 नंबर वार्ड के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद साकिब, कसबा प्रखंड के पूर्व प्रमुख मोहम्मद इरफान आलम घटनास्थल पर पहुंचे. वही इसी पुल में शनिवार की शाम दो मवेशी कट कर पुल के नीचे गिर गया था. . वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद साकिब ने बताया कि कसबा मदारघाट दरगाह के पास पुल का डीपीआर बन चुका है लेकिन अभी तक पुल का शिलान्यास नहीं हो पा रहा है. कसबा नगर परिषद तथा पूर्णिया नगर निगम को जोड़ने वाला यह एकमात्र रेलवे पुल है. जबकि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है. पुल का निर्माण यहां बेहद जरूरी है. फोटो. 6 पूर्णिया 22-घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel