[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया नेताजी के विचारों को जीवन का मूल मंत्र बनाने की जरूरत : बिजेन्द्र यादव

नेताजी के विचारों को जीवन का मूल मंत्र बनाने की जरूरत : बिजेन्द्र यादव

0
नेताजी के विचारों को जीवन का मूल मंत्र बनाने की जरूरत : बिजेन्द्र यादव

पूर्णिया. दिवस विशेष पर गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और कार्यों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया. इससे पहले नेताजी की जयंती मनायी गई. इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि नेताजी की राष्ट्र सेवा भावना और उनके विचारों को जीवन का मूल मंत्र बनाने की जरुरत है. श्री यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन केवल इतिहास नहीं बल्कि आज की भारत के लिए कार्य योजना है. नेताजी ने एक तरफ ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया तो दूसरी तरफ अपने देश के लिए व्यक्तिगत सुख सुविधाओं का भी त्याग किया. उन्होंने कहा कि नेताजी द्वारा गठित आजाद हिंद फौज, अनुशासन एकता इसका उदाहरण है. श्री यादव ने कहा कि उनके विचारों पर चल कर ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है. इस अवसर पर कांग्रेस के कई वक्ताओं ने शपने विचार रखे और कहा कि धर्म जाति और भाषा से ऊपर उठकर नेताजी का स्पष्ट संदेश था कि राष्ट्र सर्वोपरि है. उनके विचारों को क्रियान्वित कर शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में हम आगे बढ़ सकते हैं. इस मौके पर उपस्थित गुलाम रब्बानी, सोनू, मोहम्मद इरफान आलम, अवधेश साह, मनोज कुमार, इम्तियाज, सोनू कुमार, अजय कुमार,आमिर रहमान, नागेश्वर राम, करण दास, अब्दुल सलाम, आसिफ जावेद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel