[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया परवान चढ़ा मकर संक्रांति का बाजार, होगा तीन करोड़ से अधिक का कारोबार

परवान चढ़ा मकर संक्रांति का बाजार, होगा तीन करोड़ से अधिक का कारोबार

0
परवान चढ़ा मकर संक्रांति का बाजार, होगा तीन करोड़ से अधिक का कारोबार

प्रमंडल के विभिन्न बाजारों में पूर्णिया से की जा रही तिलकुट की सप्लाई

दूध-दही की की गई एडवांस बुकिंग, कम हुआ गांवों से आने वाले दूध का आवक

पूर्णिया. बिहार का पारम्परिक पर्व मकर संक्रांति अब सामने आ गया है और यही कारण है कि बाजारों की रौनक बढ़ गई है. तिलकुट के आइटमों के साथ दूध और दही के कारोबार में अचानक तेजी आ गई है. ठंड से राहत और बाजारों में मजबूत ग्राहकी को देख कारोबारियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं. इस बार मकर संक्रांति में तीन करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है. कारोबारियों की मानें तो सिर्फ दूध की खपत दस लाख लीटर से अधिक होने वाली है जबकि सौ टन से अधिक दही की बिक्री हो सकती है. जिले के सभी डेयरी फार्म और दूध-दही की दुकानों में इसकी तैयारी पहले से की गई है. दूसरी ओर तिलकुट का कारोबार भी अब उफान पर आ गया है जबकि बाजारों में चूड़ा-गुड़ व मुरही की बिक्री पहले से तेज है.

गौरतलब है कि मकर संक्रांति के मौके पर कभी गया के भरोसे रहने वाला पूर्णिया आज खुद आत्मनिर्भर हो गया है. गया से निकल कर तिलकुट का कारोबार अब पूरे पूर्णिया शहर में फैल गया है. अपने पूर्णिया में ही बड़े पैमाने पर तिलकुट का मौसमी उद्योग चलाया जा रहा है जबकि सौ के करीब तिलकुट की छोटी-बड़ी दुकानें चल रही हैं, जहां मकर संक्रांति तक करोड़ से अधिक के कारोबार होने की संभावना बतायी गयी है. फूलन तिलकुट भंडार के मालिक ब्रजेश कुमार यादव बताते हैं कि मकर संक्रांति को लेकर बाजार में तिलकुट की डिमांड भी बढ़ गई है और ग्राहक दूर-दूर से आकर खरीदारी कर रहे हैं. श्री यादव कहते हैं कि अब पूर्णिया में ही पर्याप्त मात्रा में तिलकुट का निर्माण किया जा रहा है.

डेयरी फार्म और प्रतिष्ठानों में है दूध-दही की तैयारी

मकर संक्रांति को लेकर जिले में विभिन्न डेयरी कंपनियों के साथ लोकल डेयरी फार्म पर दूध और दही का लोड बढ़ गया है. शहर में दही बेचने वाली दुकानों की संख्या पांच सौ से अधिक है और अमूमन हर दुकान में मकर संक्रांति के लिए बेहतर बुकिंग हुई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस बार डिमांड के हिसाब से अधिक सप्लाई के लिए तैयारी की गई है ताकि अतिरिक्त डिमांड भी पूरी की जा सके. जानकारों के अनुसार, अकेले कोशी डेयरी में पांच लाख लीटर दूध और 60 टन के करीब दही की तैयारी की गई है जबकि सुधा डेयरी में तीन लाख लीटर से अधिक दूध का स्टॉक किया जा रहा है. इसी अनुपात में अमूल और आर्शीवाद का दूध व दही का भी भंडारण किया जा रहा है जबकि विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों में लोकल दुग्ध विक्रेताओं की मदद से अलग से तैयारी की गई है. दूध और दही के बड़े कारोबारी रंजीत छत्री का कहना है कि दूध और दही की खपत लगातार दो दिनों तक होगी. मिष्टान्न कारोबारी हरि शर्मा कहते हैं कि इस बार मौसम साथ दे रहा है तो ग्राहकी भी है जिससे इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद बन रही है.

तिलकुट की अलग-अलग वेराइटी उपलब्ध

गया के तिलकुट का स्वाद अब पूर्णिया में भी मिल रहा है. शहर में संचालित तिलकुट की अलग-अलग दुकानों में चीनी खस्ता, चीनी रवई, चीनी शालीमार, चीनी तिलकुट, गुड खस्ता, गुड़ रवई, गुड़, शालीमार, गुड़ तिलकुट, पीनट चिक्की स्वीट्स, तिल बादाम लड्डू, तिल चिकी चिकी मिठाई, ड्राई फ्रूट तिलकुट, खोवा तिलकुट, केशर तिलकुट बनाया जा रहा है. कारोबारी की माने तो गुण व चीनी से बनी तिलकुट का कारोबार इस बार भी सबसे अधिक हो रहा है.

20 सालों से चखा रहे गया के तिलकुट का स्वाद

एक जमाना था जब मकर संक्रांति के मौके पर पूर्णिया के बाजार गया के तिलकुट पर निर्भर थे. उस समय तिलकुट के दाम भी अपेक्षाकृत अधिक होते थे. मगर, हालिया सालों में पूर्णिया में भी तिलकुट का मौसमी उद्योग यहां भी फैल गया है. पहले यहां तिलकुट के लिए प्रसिद्ध गया और पुरुलिया के ही कारीगर आते थे पर अब इसके साथ-साथ पटना और भागलपुर के गौराडीह के कारीगर भी पूर्णिया में काम कर रहे हैं. कारीगरों ने बताया कि वे पिछले बीस सालों से पूर्णिया वालों को गया के तिलकुट का स्वाद चखा रहे हैं. गौराडीह के कारु मंडल ने बताया कि एक सीजन में 20 से 25 हजार की कमाई हो जाती है. कारीगरों ने बताया कि वे लोग माल बनाने वाली जगह पर ही डेरा डालते हैं जिससे रहने खाने का अलग से खर्च नहीं लगता है.

———————

आंकड़ों पर एक नजर

15 लाख लीटर से अधिक दूध की खपत मकर संक्रांति पर होगी

125 टन से ज्यादा दही इस बार गटकने वाले हैं पूर्णिया के लोग

500 से अधिक है शहर में दही बेचने वाली दुकानों की संख्या

115 रुपये प्रति किलो दही का खुदरा बाजार में चल रहा दाम

50 से साठ रूपए प्रति किलो बेचा जा रहा है दूध

1000 क्विंटल चूड़ा-गुड़ की अब तक हो चुकी है बिक्री

250 से लेकर 650 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा तिलकुट——————————–

फोटो. 12 पूर्णिया 2-मकर संक्रांति के मौके पर दूध खरीदते दुकानदार

3- दही के लिए दूध की प्रक्रिया करते कारीगर

4-दुकान में बिक्री के लिए तैयार दही

5- बाजार में तिलकुट की खरीदारी करते ग्राहक

6- दुकान में सजा अलग अलग वेराइटी के तिलकुट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel