[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जिले में प्रस्तावित टाउनशिप विकास के लिए चिन्हित एरिया की सूची हुई जारी

जिले में प्रस्तावित टाउनशिप विकास के लिए चिन्हित एरिया की सूची हुई जारी

0
जिले में प्रस्तावित टाउनशिप विकास के लिए चिन्हित एरिया की सूची हुई जारी
DCIM\100MEDIA\DJI_0303.JPG

चयनित भूभाग पर जमीन की खरीद फरोख्त एवं निर्माण कार्यों पर लगी रोक

पूर्णिया. बिहार सरकार द्वारा पूर्णिया सहित सूबे के 11 शहरों में प्रस्तावित टाउनशिप के विकास के लिए चिन्हित भू-भागों में जिले के लिए प्रस्तावित चौहद्दी कोर एरिया एवं स्पेशल एरिया को सुनिश्चित कर लिया गया है. इन दोनों एरिया के लिए जिले के राजस्व अंचल कार्यालयों एवं इसके अंतर्गत आने वाले गांव तथा शहरी क्षेत्रों की पूरी सूची भी जारी कर दी गयी है. वहीं सरकार ने चिन्हित इलाकों के अंतर्गत आने वाले तमाम भूभागों की खरीद बिक्री एवं हस्तांतरण पर आगामी 30 मार्च 2027 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा उक्त स्थानों पर किसी भी प्रकार के भवन अथवा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी है. पूर्णिया में टाउनशिप के कोर एरिया में चार राजस्व गांव एवं शहरी क्षेत्र शामिल हैं जबकि स्पेशल एरिया में 49 राजस्व गांव एवं शहरी क्षेत्र आते हैं. ये सभी राजस्व गांव तथा शहरी क्षेत्र मुख्य रूप से जिले के कृत्यानंद नगर अंचल एवं पूर्णिया पूर्व अंचल के अंतर्गत हैं.

पूर्णिया में कोर एरिया 1374 एकड़ तथा स्पेशल एरिया 26000 एकड़

जिले में टाउनशिप विकास के लिए कोर एरिया के तहत कृत्यानंद नगर प्रखंड/अंचल के जिन चार राजस्व गांव एवं शहरी क्षेत्र आते हैं उनमें परोरा, गोआसी, देवीनगर और बनभाग के इलाके हैं जहां कुल 1374 एकड़ जमीन निर्धारित किये गये हैं जबकि भविष्य में टाउनशिप के विस्तार के लिए स्पेशल एरिया के तहत 26000 एकड़ चिन्हित किये गये भूभाग में कृत्यानंद नगर तथा पूर्णिया पूर्व प्रखंड/अंचल अंतर्गत 49 राजस्व गांव एवं शहरी क्षेत्र पड़ते हैं.

पूर्णिया में टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए स्पेशल एरिया एवं कोर एरिया

कोर एरिया 1374 एकड़ स्पेशल एरिया 26000 एकड़ मुख्य शहर की सीमा – यूएलबी सीमा के नजदीक सीबीडी से दूरी – गुलाबबाग 8 किलोमीटर रेलवे स्टेशन – 9 किलोमीटर पूर्णिया स्टेशन एयरपोर्ट से दूरी – 1 किलोमीटर (पूर्णिया एयरपोर्ट) ……………………..

स्पेशल एरिया की चौहद्दी

उत्तर – पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे/वाटर चैनल/रेलवे लाईन

दक्षिण – प्लानिंग एरिया/ गंगैली

पूर्व – वाटर चैनल पश्चिम – प्लानिंग एरिया/ रहुआ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel