[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA प्लांट के गोदाम में चावल की बोरियों से दबकर मजदूर की मौत

PURNIA प्लांट के गोदाम में चावल की बोरियों से दबकर मजदूर की मौत

0
PURNIA प्लांट के गोदाम में चावल की बोरियों से दबकर मजदूर की मौत

केनगर(पूर्णिया) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया जिले के केनगर थानाक्षेत्र के परोरा स्थित एक प्लांट में गोदाम में काम कर रहे एक मजदूर की चावल की भारी बोरियों के नीचे दबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती हरिटोल निवासी 30 वर्षीय बुद्धो मुनि के रूप में हुई है. बताया गया कि वह सुबह की शिफ्ट में गोदाम के अंदर चावल की बोरियां उतार रहा था. इसी दौरान अचानक बोरियों का संतुलन बिगड़ गया और बड़ी संख्या में बोरियां उसपर गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से दब गए. वहां मौजूद कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पत्नी सदमे में बार-बार बेहोश हो रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel