[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया कल पूर्णिया में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 9 केंद्रों पर 4578 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कल पूर्णिया में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 9 केंद्रों पर 4578 अभ्यर्थी होंगे शामिल

0
कल पूर्णिया में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 9 केंद्रों पर 4578 अभ्यर्थी होंगे शामिल

पूर्णिया से शिक्षा प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

पूर्णिया. दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री-2026 की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी तैयारी को लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि परीक्षा आगामी 7 जून (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी. जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर 4578 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 2988 छात्राएं एवं 1590 छात्र हैं. छात्राओं के लिए 6 तथा छात्रों के लिए 3 अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच सुनिश्चित की जाए. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, एटीएम कार्ड, कैलकुलेटर, पेजर, चार्ट, ग्राफ पेपर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अनाधिकृत सामग्री के साथ प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. वीक्षकों के लिए भी मोबाइल ले जाने पर रोक लगायी गई है.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 प्रभावी रहेगा. कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध छह माह तक के कारावास अथवा दो हजार रुपये जुर्माना या दोनों का प्रावधान है.

परीक्षा अवधि के दौरान निषेधाज्ञा लागू

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करायी जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी रहेगी. परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पूर्णिया द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के 500 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है.

जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा

समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष परीक्षा अवधि में लगातार कार्यरत रहेगा. किसी भी प्रकार की सूचना अथवा समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06454-243000, 242310 एवं 241555 जारी किए गए हैं.परीक्षा की संपूर्ण विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता रवि राकेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन को सौंपी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel