[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया किड्जी जॉनी किड्स स्कूल ने पूरी की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा

किड्जी जॉनी किड्स स्कूल ने पूरी की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा

0
किड्जी जॉनी किड्स स्कूल ने पूरी की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा

पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

विद्यालय के 18वें स्थापना दिवस पर आयोजित किए गये कई कार्यक्रम

भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति देकर नन्हें बच्चों ने मोह लिया अतिथियों का मन

पूर्णिया. शहर के महबूब खान टोला स्थित किड्जी जॉनी किड्स ने अपने 18वें स्थापना दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मोमबत्ती जलाकर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया. कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अम्बरीन खान एवं विद्यालय की टीम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की 18 वर्षों की सफल एवं गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि किड्जी जॉनी किड्स ने वर्ष 2008 से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर सीखने का वातावरण प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया है.

विद्यार्थियों के आकर्षक नृत्य ने सबका मन मोहा :

समारोह के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया. फिर, विद्यालय के 18वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया. विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी के विश्वास, सहयोग और स्नेह के कारण ही किड्जी जॉनी किड्स ने सफलता के 18 वर्ष पूरे किए हैं. उन्होंने विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया. पूरा कार्यक्रम खुशी, उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ. स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित सभी लोग विद्यालय की उपलब्धियों से गौरवान्वित एवं प्रसन्न नजर आए. बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था, जिससे यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel