[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निबटने में शैक्षणिक संस्थानों की अहम जवाबेदही : प्रो. मनोज

वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निबटने में शैक्षणिक संस्थानों की अहम जवाबेदही : प्रो. मनोज

0
वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निबटने में शैक्षणिक संस्थानों की अहम जवाबेदही : प्रो. मनोज

– पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह पर कार्यक्रम पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह तथा विश्व कैंसर दिवस पर गुरुवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि कैंसर आज एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है. जागरूकता, शिक्षा एवं सामूहिक प्रयासों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों एवं आयोजकों की सराहना की. कार्यक्रम में डॉ. खुशबू आनंद, सहायक प्राध्यापक, केएमसी, डॉ. आशिया रुम्मान, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली तथा डॉ. कुमार सुमित, पीएमसीएच, पटना समेत स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत में महिलाओं में होने वाले कुल कैंसर मामलों में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर का प्रतिशत काफी अधिक है. लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और जागरूक जीवनशैली अपनाकर इनसे होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है. प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सरल एवं व्यावहारिक उत्तर दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, पहचान एवं उपचार के बारे में सही जानकारी प्रदान करना रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel