शोकाकुल परिजनों से मिल जितेंद्र यादव ने की आर्थिक मदद

कोढ़ा हादसा

By ARUN KUMAR | April 12, 2026 6:21 PM

कोढ़ा हादसा

पूर्णिया. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत स्थित सुहवा संथाली टोला में रविवार को सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए सभी दिवंगतों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. साथ ही अस्पताल में इलाजरत लोगों से भी जितेंद्र यादव ने मुलाकात कर हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी प्राप्त की. महापौर विभा कुमारी ने भी अपनी शोक संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के प्रति प्रेषित की हैं.जितेंद्र यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. हरसंभव सहायता के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और आगे भी सहयोग जारी रहेगा. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा देने तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की.