[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया साक्षरता कैंप में जीविका दीदियों ने सुनायी सफलता की कहानी

साक्षरता कैंप में जीविका दीदियों ने सुनायी सफलता की कहानी

0
साक्षरता कैंप में जीविका दीदियों ने सुनायी सफलता की कहानी

पूर्णिया. बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वाधान में एक स्थानीय होटल में वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया. जिसमें वित्तीय सेवा प्रभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव कुमार श्यामल पार्थ सारथी, बिहार ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय पटना के महाप्रबंधक मनोज कुमार भारद्वाज एवं नाबार्ड पूर्णिया के जिला विकास प्रबंधक मनोज कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस वित्तीय साक्षरता कैम्प में मंच का संचालन ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात रंजन एवं मुख्य प्रबंधक सह ऋण विभाग के पदाधिकारी आशीष रंजन झा द्वारा किया गया. आयोजित साक्षरता कैम्प में जीविका कटिहार एवं पूर्णिया के सूक्ष्म वित्त प्रबंधक राकेश कुमार पाण्डेय एवं मो. बहाउद्दीन भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत से किया गया. समारोह में वित्तीय साक्षरता विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर उपस्थित जीविका समूह की अनेक दीदियों ने ग्रामीण बैंक पूर्णिया एवं कटिहार स्थित अनेक शाखाओं से जुड़कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनने में अपनी सफलता की कहानी कही. जीविका समूह की दीदियों ने लघु उद्योग, खुदरा व्यवसाय की विभिन्न दुकानों सहित अनेक प्रकार के क्रियाकलापों द्वारा खुद को आत्मनिर्भर बनाने में भारत सरकार की योजनाओं यथा जीविका लिंकेज, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी योजना से लाभान्वित होने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की. अंत में अवर सचिव कुमार श्यामल पार्थ सारथी एवं बिहार ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय पटना के महाप्रबंधक मनोज कुमार भारद्वाज ने प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए शत प्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से जुड़ने का आग्रह किया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel