[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना आवश्यक : एचएन राय

हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना आवश्यक : एचएन राय

0
हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना आवश्यक : एचएन राय

रानीपतरा मॉडल स्कूल के खेल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा मॉडल स्कूल के खेल मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रानीपतरा सहित चांदी, रजीगंज, डिमिया छतरजान, बीरपुर पंचायत एवं आसपास की कई पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए. सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघ प्रमुख डॉ. एच एन राय, गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी के मुरारी बाबा, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका अर्चना देव, गिरधर साह, पुरोहित रामनाथ पाण्डेय और शशि चौधरी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मोनू ने की. जिला संघ प्रमुख डॉ. एच एन राय ने समाज में एकता और समरसता पर बल देते हुए कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना अनिवार्य है. उन्होंने युवाओं से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी के मुरारी बाबा ने आध्यात्मिक चेतना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति और शक्ति का संगम ही राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जा सकता है. जिलाध्यक्ष, अहिप मनोज कुमार मोनू अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और अपनी गौरवशाली परंपराओं को संजोए रखना है. सम्मेलन में बच्चों द्वारा धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए खिचड़ी महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी थी, जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया. वृहद आयोजन को सफल बनाने में लक्षण कुमार, दीपक कुमार चौधरी, विश्वनाथ सिंह, राजा कुमार, शिवजी कुमार, बादल कुमार, मोहन कुमार, मुकेश सिंह, रामजन्म सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel