[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया गेहूं के बढ़े लक्ष्य को पूरा कर पाना सहकारिता विभाग के लिए मुश्किल

गेहूं के बढ़े लक्ष्य को पूरा कर पाना सहकारिता विभाग के लिए मुश्किल

0
गेहूं के बढ़े लक्ष्य को पूरा कर पाना सहकारिता विभाग के लिए मुश्किल

सहकारिता विभाग के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़कर हुआ 691 मी.टन जिले के कुल 14 प्रखंडों में से 5 प्रखंड में अभी तक खुल नहीं पाया खाता पूर्णिया. सरकार द्वारा सहकारिता विभाग और भारतीय खाद्य निगम में इस वर्ष अप्रैल माह की पहली तारीख से निर्धारित समितियों व व्यापार मंडलों द्वारा सीधे किसानों से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गयी. दूसरी ओर खरीद शुरू होने के एक माह बीत जाने के बाद अबतक सहकारिता विभाग ने अपने पैक्सों व व्यापार मंडलों के माध्यम से लगभग 63 एमटी गेहूं की खरीद की है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुरू में सहकारिता विभाग द्वारा जिले के लिए 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया था इस अनुसार जिले में गेहूं की खरीद अपने निर्धारित लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी लेकिन पूर्व से निर्धारित लक्ष्य को विभाग द्वारा हाल ही में बढ़ाकर 691 एमटी कर दिया गया है जबकि अबतक सहकारिता विभाग द्वारा जिले में चयनित अपने 37 पैक्सों व 9 व्यापार मंडलों के माध्यम से लगभग 63.268 एमटी गेहूं की खरीद की गयी है. दूसरी ओर जिले के कुल 14 प्रखंडों में से 5 प्रखंड में अभी तक खाता नहीं खुल पाया है. बताते चलें कि जिले में गेहूं के उत्पादन का रकवा बेहद कम है जबकि ज्यादातर किसान मक्का की पैदावार में लगे हैं. ऐसे में विभाग को मिले इस नए लक्ष्य को पूरा कर पाना कहां तक संभव हो पायेगा यह कहना कठिन है. मिली जानकारी के अनुसार सहकारिता विभाग द्वारा अपने इस लक्ष्य को लेकर समितियों की संख्या को और बढाने का प्रयास किया जा रहा है. दूसरी ओर भारतीय खाद्य निगम ने भी गेहूं की खरीद को लेकर मंडल स्तर पर व्यवस्था कर रखी है और पूर्णिया के अलावा अररिया, कटिहार और किशनगंज में अपने क्रय केंद्र खोल रखे हैं. बताते चलें कि इस दफा सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया है. जो गत वर्ष की तुलना में 160 रूपये अधिक है. यह खरीद इस माह के आखिर तक यानि 31 मई तक चलेगी. ———————– क्या है सुविधा – गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल – गत वर्ष की तुलना में 160 रूपये अधिक – 48 घंटे के अन्दर किसानों की राशि का भुगतान प्रखंड गेहूं की कुल खरीद अमौर 8.300 एमटी बैसा 0. 400 एमटी बायसी 0.000 एमटी बनमनखी 1.500 एमटी बडहरा कोठी 0.000 एमटी भवानीपुर 5.768 एमटी डगरुआ 13.000 एमटी धमदाहा 1.300 एमटी जलालगढ़ 0.000 एमटी कसबा 7.200 एमटी के. नगर 10.300 एमटी पूर्णिया पूर्व 15.500 एमटी रुपौली 0.00 एमटी श्रीनगर 0.00 एमटी बोले अधिकारी जिले में सरकारी दर पर गेहूं की खरीद के लिए पूर्व में निर्धारित लक्ष्य के तहत करीब 90 प्रतिशत गेहूं की खरीद कर ली गयी थी. हालांकि अब सहकारिता विभाग के द्वारा लक्ष्य का निर्धारण 691 मीट्रिक टन कर दिया गया है इस लेकर आगे की तैयारी की जा रही है. क्रय के लिए समितियों की संख्या को बढाया जाएगा और गेहूं खरीद की गति तेज की जायेगी. अजीत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel