[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पढ़ने के साथ-साथ विषयवस्तु पर लिखने का भी अभ्यास जरूरी : प्रो विवेकानंद

पढ़ने के साथ-साथ विषयवस्तु पर लिखने का भी अभ्यास जरूरी : प्रो विवेकानंद

0
पढ़ने के साथ-साथ विषयवस्तु पर लिखने का भी अभ्यास जरूरी : प्रो विवेकानंद

– पूर्णिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नशे के विरूद्ध जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता पूर्णिया. समाज के वंचित बच्चों एवं रेलवे स्टेशन आदि पर ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं नशे के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के लिए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में पूर्णिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता करायी गयी. ”बचपन को पुर्नस्थापित करना: नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों का पुर्नएकीकरण एकीकरण’ विषय पर निंबध लेखन कराया गया. इसमें पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग , पूर्णिया कॉलेज , पूर्णिया महिला महाविद्यालय, जीएलएम कॉलेज बनमनखी ,बीएमटी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इनमें से सफल पांच-पांच छात्र-छात्रा समेत10 विद्यार्थियों का चयन कर बिहार लोक भवन पटना में महिला इमदाद कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार में भेजा जाएगा. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ विवेकानंद सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने के साथ-साथ विषयवस्तु के मुख्य बिंदुओं को नोट करते हुए लिखने का भी अभ्यास करना चाहिए . लेखन से बहुत सी बातें हमारी स्मृति में हमेशा बनी रहती हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय में समय-समय पर होते रहना चाहिए. पूर्णिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अंकिता विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के वंचित बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने का मुख्य कारण संवाहक के रूप में उनका इस्तेमाल होना है. बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए इस चेन को तोड़ने की महती आवश्यकता है. पूर्णिया विश्वविद्यालय क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. सी के मिश्रा ने कहा कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूकता एवं उनके पुर्नवास के क्षेत्र में राज्य लोकभवन बिहार की पहल पर विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करना एक सराहनीय प्रयास है.इस अवसर पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश रोशन सिंह, पूर्णिया कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक सीए राजेश एस झा,अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका आर्ची वल्लभ ,अर्जुन प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel