[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया को इंटरनेशनल स्टेडियम व स्मार्ट सिटी का मिले दर्जा : सांसद

पूर्णिया को इंटरनेशनल स्टेडियम व स्मार्ट सिटी का मिले दर्जा : सांसद

0
पूर्णिया को इंटरनेशनल स्टेडियम व स्मार्ट सिटी का मिले दर्जा : सांसद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर पप्पू यादव ने रखी मांगें पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूर्णिया में इंटरनेशनल स्टेडियम और स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास का विशेष आग्रह किया. भुवनेश्वर रवाना होने से पूर्व नई दिल्ली में हुई इस बैठक में सांसद ने सीमांचल क्षेत्र की संभावनाओं, विकास संबंधी जरूरतों और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से विकास की असीम संभावनाओं के बावजूद अपेक्षित सुविधाओं से वंचित रहे हैं. उन्होंने वित्त मंत्री के समक्ष यह मांग रखी कि पूर्णिया में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल सके. सांसद ने पूर्णिया को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि पूर्णिया तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यह सीमांचल का प्रमुख आर्थिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक केंद्र बन चुका है. स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से आधुनिक शहरी सुविधाएं, बेहतर सड़क नेटवर्क, डिजिटल सेवाएं, जल निकासी व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का विस्तार संभव हो सकेगा. इससे निवेश के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे.पप्पू यादव ने सीमांचल क्षेत्र में रेल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को भी वित्त मंत्री के समक्ष रखा तथा केंद्र सरकार से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel