[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया स्कूल में सुरक्षित शनिवार व बैगलेस डे पर दी गई लू से बचाव की जानकारी

स्कूल में सुरक्षित शनिवार व बैगलेस डे पर दी गई लू से बचाव की जानकारी

0
स्कूल में सुरक्षित शनिवार व बैगलेस डे पर दी गई लू से बचाव की जानकारी

बनमनखी. बनमनखी मुख्यालय स्थित आदर्श सुमरित उच्च विद्यालय के प्रशाल भवन में शनिवार को सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक ने की.कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने गर्मी एवं लू से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी.शिक्षक सूर्य नारायण चौधरी, सादिक अहसन, सुभाष चन्द्र रमण, कुमुद कुमार रंजन एवं अंतिमा कुमारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है.छात्रों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय सिर को टोपी या गमछे से ढंकने, तेज धूप में बाहर नहीं निकलने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने तथा बासी एवं खुले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी गई.साथ ही मौसमी फलों एवं तरल पदार्थों के सेवन के लिए भी प्रेरित किया गया.शिक्षकों ने लू लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित व्यक्ति को छायादार एवं ठंडी जगह पर लिटाना चाहिए तथा शरीर पर ठंडे पानी की पट्टी रखकर ओआरएस या ठंडा पानी पिलाना चाहिए.इसके साथ ही तुरंत शिक्षक, अभिभावक या चिकित्सक को सूचना देने की भी सलाह दी गई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.संगीत शिक्षक अनिल कुमार मंडल की आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया. प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है.उन्होंने कहा कि बैगलेस डे के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता एवं सहयोग की भावना विकसित की जा रही है.कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक सूर्य नारायण चौधरी ने किया. मौके पर नोडल शिक्षक वेदप्रकाश, शंकर कुमार झा सहितछात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel