[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन: पूर्णिया रन क्लब के पांच धावकों ने 25 किमी की रेस पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन: पूर्णिया रन क्लब के पांच धावकों ने 25 किमी की रेस पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

0
कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन: पूर्णिया रन क्लब के पांच धावकों ने 25 किमी की रेस पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

पूर्णिया. फिटनेस और साहस के क्षेत्र में पूर्णिया के युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में आयोजित प्रतिष्ठित ””कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन-2026”” में पूर्णिया रन क्लब के पांच सदस्यों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का लोहा मनवाया. 25 अप्रैल को आयोजित इस चुनौतीपूर्ण रेस में पूर्णिया की टीम ने 25 किलोमीटर की श्रेणी में हिस्सा लिया और सभी ने सफलतापूर्वक इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा किया. देशभर के धावकों के बीच पूर्णिया का जलवा इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मैराथन में गोवा, महाराष्ट्र, केरल, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों के धावकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में 10 किमी, 25 किमी, 50 किमी और 65 किमी की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई थीं. बिहार और खास तौर पर पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करते हुए इन धावकों ने पहाड़ी रास्तों की कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद शानदार टाइमिंग के साथ रेस पूरी की. जिले में खुशी की लहर पूर्णिया रन क्लब के इन जांबाजों की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है. धावकों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और टीम वर्क को दिया है. विशेष बात यह है कि इस टीम में महिला थाना की पूर्व थाना अध्यक्ष शबाना आजमी ने भी हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण और फिटनेस का शानदार उदाहरण पेश किया. शानदार रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम के सभी सदस्यों ने अपने उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. 25 किलोमीटर की इस दौड़ को पूरा करने में खिलाड़ियों द्वारा लिया गया समय इस प्रकार है: विकास आदित्य: 3 घंटे और 01 मिनट योगी प्रीतम आनंद: 3 घंटे 10 मिनट आयुष ठाकुर: 3 घंटे 30 मिनट शबाना आजमी: 3 घंटे 42 मिनट रवि रंजन: 3 घंटे 44 मिनट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel