पूर्णिया कॉलेज में चल रही इग्नू की प्रायोगिक परीक्षा

पूर्णिया

By Abhishek Bhaskar | February 20, 2026 6:32 PM

पूर्णिया. इग्नू की बीएससीजी एवं बीएससीएम प्रथम एवं तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्णिया कॉलेज में चल रही हैं. इग्नू के सत्र दिसम्बर 2025 के अंतर्गत बीएससीजी एवं बीएससीएमप्रोग्राम के प्रथम तथा तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी. वर्तमान में बीसीएचसीएल एवं बीपीएचइएल पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षा 23 फरवरी तक आयोजित की जा रही है. विदित हो कि प्रायोगिक परीक्षा के दौरान परामर्श एवं प्रायोगिक सत्रों का संचालन प्रतिदिन दो सत्रों में किया जा रहा है, जिससे सभी परीक्षार्थियों को समुचित मार्गदर्शन एवं पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो रहा है. इग्नू की इन प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह की निगरानी एवं मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है. इस संबंध में समन्वयक डॉ मुजाहिद हुसैन ने जानकारी दी कि परीक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. सहायक समन्वयक डॉ. सूरज कुमार भी परीक्षा संचालन में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं.