[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया रमजान का आज 15वां रोजा हुआ मुकम्मल, बाजारों में इफ्तार की बहार

रमजान का आज 15वां रोजा हुआ मुकम्मल, बाजारों में इफ्तार की बहार

0
रमजान का आज 15वां रोजा हुआ मुकम्मल, बाजारों में इफ्तार की बहार

पूर्णिया. पाक माह रमजान अपने मुकद्दस सफर में आगे बढ़ रहा है और 15वें रोजे के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है. इबादत, इफ्तार और सहरी के इस माहौल में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है. रमजान को लेकर इबादतगाहों में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ रहा है. शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है. कपड़ों के साथ खान-पान की चीजें खरीदी जा रही हैं. शाम तक मस्जिदों में तिलावत-ए-कुरान की गूंज है तो रात में तरावीह की नमाज में बड़ी तादाद में रोजेदार शरीक हो रहे हैं.

बाजार में बहार दुकानों में उमड़ रही भीड़

शहर के विभिन्न इलाकों का बाजार रमजान की रौनक से गुलजार हैं. हर तरफ इफ्तार के लिए दूधफेनी, सेवईं, ताजा फल, गोलगप्पे, समोसे, खजूर और शरबत की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि रमजान का आज 15वां दिन बीत रहा है. इससे खरीदारी में तेजी आ गई है. लोगों की प्राथमिकता सिर्फ इफ्तार का सामान ही नहीं बल्कि सहरी के लिए दूध, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड की भी काफी मांग देखी जा रही है. खास कर शहर के खजांची के इलाके की दुकानों में समय होते ही लोग इफ्तार के लिए पहुंच जाते हैं. यहां अलग-अलग कई दुकानें हैं जहां रमजान के महीने में शाम के वक्त इफ्तार के लिए कहीं वेज तो कहीं ननवेज आइटम बनाए जाते हैं.

सेवई और खजूर बने हैं बाजार के खास आइटम

लाइन बाजार चौक से रजनी चौक के बीच सजे सेवई और काजू-किशमिश के बाजारों में इस बार बड़ी कंपनियों ने सेवई के लच्छे बाजार में उतारे हैं. सेवई के बाजार में हैदराबादी सेवई उतरा है जो महंगा भी है. वैसे इस बाजार में बनारस, कोलकाता, पटना के अलावा लोकल सेवई भी बाजार में है पर दाम अधिक होने के कारण बिक्री कम है.दुकानदार कहते हैं कि हैदराबादी सेवई और सउदी का खजूर पूर्णिया के बाजारों का खास आइटम माना जा रहा है और इसकी डिमांड भी है. वैसे, बाजार में सेवईं की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. कोई कच्ची सेवईं तो कोई मोटी और कोई महीन सेवईं की डिमांड कर रहा है. सबसे ज्यादा भुनी हुई सेवईं की डिमांड हो रही है. गुरुवार को दूध बूथों, ड्राई फ्रूट, खजूर, बेकरी, सेवई व लच्छे की दुकानों पर भीड़ जमा रही. कोई किराना सामान खरीद रहा था तो कोई ड्राईफ्रूट की मोल-मोलाई करते दिखा. बाजारों में चना, बेसन, तेल, बादाम, चना दाल, चीनी, मैदा आदि सामानों के साथ-साथ फलों की भी की खरीदारी की गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel