[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना का करूंगा अनुशंसा : निरीक्षी न्यायाधीश

पूर्णिया में एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना का करूंगा अनुशंसा : निरीक्षी न्यायाधीश

0
पूर्णिया में एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना का करूंगा अनुशंसा : निरीक्षी न्यायाधीश

– जिला अधिवक्ता संघ को पुस्तक प्रकाशन का दिया संकल्प पूर्णिया कोर्ट.पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं पूर्णिया न्यायमंडल के निरीक्षी न्यायमूर्ति संदीप कुमार के पूर्णिया न्याय मंडल के निरीक्षण के दूसरे दिन जिला अधिवक्ता संघ ने जोरदार ढंग से स्वागत किया . उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी मौजूद थे. संघ के अध्यक्ष सह पब्लिक प्रोसिक्यूटर अवधेश कुमार तिवारी ने न्यायमूर्ति को बुके , शाल एवं पाग देकर पारंपरिक स्वागत किया. सचिव ने जिला जज को बुके प्रदान कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया . इस मौके पर अधिवक्ता संघ की एक मांग पर न्यायमूर्ति ने यह आश्वासन दिया कि मैं यहां के परिवार न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या का अध्ययन करने के पश्चात एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय के स्थापना हेतु अपनी अनुशंसा करूंगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया अधिवक्ता संघ बहुत ही पुराना है . इस अधिवक्ता संघ के इतिहास को लेकर एक किताब का प्रकाशन करना चाहिए जिसमें पूर्णिया का इतिहास, यहां के अधिवक्ताओं का आरंभ से कैसे-कैसे क्रियाकलाप रहे उन सभी का समावेश हो ताकि आने वाले युवा पीढ़ी को अधिवक्ता संघ के इतिहास का समुचित ज्ञान हो सके .इस मौके पर वरीय अधिवक्ता रमाकांत ठाकुर एवं विभाकर प्रसाद सिंह ने अपनी बातें रखी. साथ ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने भी अपनी बातें रखी और खुशी जाहिर की. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश ने किया. कार्यक्रम का संचालन वरीय अधिवक्ता कृष्णकांत वर्मा ने किया. इससे पहले न्यायमूर्ति ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के इजलास पर बैठकर जमानत संबंधी कार्यों को देखा. अधिवक्ताओं के बहस को सुना और अपनी बातें भी रखी. अन्य न्यायालय का भी निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel