[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया क्षेत्र के विकास और सम्मान पर कभी कोई आंच नहीं आने दूंगी : लेशी सिंह

क्षेत्र के विकास और सम्मान पर कभी कोई आंच नहीं आने दूंगी : लेशी सिंह

0
क्षेत्र के विकास और सम्मान पर कभी कोई आंच नहीं आने दूंगी : लेशी सिंह

सम्राट सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंची लेशी सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत

पूर्णिया. बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचीं मंत्री लेशी सिंह का जिलेभर में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया. सड़क मार्ग से पटना से पूर्णिया आगमन के क्रम में जलालगढ़ सीमा, कसबा मदरसा चौक, गुलाबबाग जीरोमाइल, नेवालाल चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बस स्टैंड, आरएन साव चौक, टैक्सी स्टैंड, राजेंद्र बाल उद्यान व भोला पासवान शास्त्री चौक सहित दर्जनों स्थानों पर एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल-माला, गुलदस्ता व पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया. स्वागत के दौरान जगह-जगह बैंड-बाजे, नगाड़ों व जयघोष से पूरा वातावरण उत्साहमय बना रहा. मंत्री लेशी सिंह कार्यकर्ताओं व आमजनों के अपार स्नेह को देखकर भावुक नजर आयीं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता की सेवा, विकास व संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन

पूर्णिया मुख्यालय पहुंचने के उपरांत मंत्री श्रीमती सिंह ने सर्वप्रथम बस स्टैंड स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इसके पश्चात उन्होंने आरएन साव चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह, टैक्सी स्टैंड स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर, गिरजा चौक स्थित डॉ श्रीकृष्ण सिंह तथा भोला पासवान शास्त्री चौक स्थित भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

जरूरतमंदों की सेवा ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है तथा गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि धमदाहा विधानसभा समेत संपूर्ण पूर्णिया क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण व खुशहाली के लिए वे सदैव निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सम्मान, सुरक्षा व विकास के लिए हर समय खड़े रहने का भरोसा दिलाया.

जगह-जगह बैंड-बाजे और नगाड़ों से किया गया स्वागत

जगह-जगह बैंड-बाजे और नगाड़ों से मंत्री का स्वागत किया गया. शहर के आरएनसाव चौक स्थित बाबू वीर कुंबर सिंह स्मारक भवन और टैक्सी स्टैंड स्थित आंबेडकर भवन में जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद मंत्री स्थानीय परिसदन पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों से मुलाकात कर अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह पटेल, महानगर जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार दास, गोपाल ठाकुर, लिटिल झा, पप्पू गिरी, मनोज मंडल, मनोज पासवान, नीरज मेहता, सुनील मेहता, जितेन्द्र मुखिया, सुबोध मेहता, सूरज सिंह, संतोष मिश्रा समेत एनडीए घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मौके पर माधव सिंह, प्रताप सिंह, दिनकर स्नेही, जय वर्धन सिंह, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पार्षद भोला कुशवाहा, पार्षद सुरेश सिंह, अरविंद साह भोला, मनोज सिंह, मुकेश सिंह उर्फ बुल्ला सिंह, करनी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह, राजू सिंह, भानु प्रताप सिंह, शिवम सिंह, चंदन सिंह, रूप प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, बुधन सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel