[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दिन में परदेश से लौटे पति ने रात में कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

दिन में परदेश से लौटे पति ने रात में कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

0
दिन में परदेश से लौटे पति ने रात में कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

– जलालगढ़ थानाक्षेत्र के एकम्बा वार्ड संख्या 6 का मामला – पिपरपांती नहर टोल स्थित नहर के बांध पर मिला शव – आरोपित पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस जलालगढ़ (पूर्णिया). दिन में परदेश से लौटे पति ने रात में अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह जलालगढ़ थानाक्षेत्र के एकम्बा वार्ड संख्या 6 स्थित पिपरपांती नहर टोल स्थित नहर के बांध पर महिला का शव मिला. नहर टोल निवासी मृतका फुगिया खातून (35) का पति मोजफ्फर हुसैन घटना के बाद से फरार है. जलालगढ़ थानाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार राय ने बताया कि 35 वर्षीय महिला की हत्या प्रथमदृष्टया मुंह दबाकर दम घोटने के कारण हुई मालूम पड़ती है. एफएसएल टीम ले जांच की है. मृतका के भाई खुशरूद्दीन के बयान पर थानाकांड संख्या 185/24 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को मोजफ्फर बाहर परदेश से अपने घर आया था. घर आने के बाद बड़ी बेटी नफिया को किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया. रात में फुगिया की मुंह दबाकर हत्या कर दी. शव को घर से करीब 100 फीट की दूरी पर नहर में छोड़ दिया. इसके बाद मृतका का पति घर से फरार हो गया. सुबह जब मामले की जानकारी मिली तो जलालगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल में जुट गयी. पहली पत्नी की हत्या के मामले में पहले भी आरोपित गया था जेल जलालगढ़. जलालगढ़ थानाक्षेत्र के एकम्बा वार्ड संख्या 6 स्थित पिपरपांती नहर टोल में फुगिया खातून (35) की हत्या के मामले में पुलिस फरार पति की सरगर्मी से तलाश कर रही है. इस बीच मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपित पहले भी एक पत्नी की हत्या कर चुका है. इसमें वह जेल भी जा चुका है. मृतका फुगिया हत्यारोपी की दूसरी पत्नी बतायी गयी. जबकि तीसरी पत्नी सबीना बतायी गयी. मृतका का पति पहले पोड़ा में रहता था. कुछ वर्ष पूर्व नहर टोल आया. मृतका की एक सौतन सबीना जिससे मोजफ्फर ने करीब तीन वर्ष पूर्व शादी की थी हत्या के दिन यहां नहीं थी. वह अपने मायके में थी. जबकि मृतका फुगिया की बड़ी बेटी नफियाको किसी रिश्तेदार के घर भेज देने के बाद मृतका की जान लेना उसके लिए आसान हो गया. उसी रात उसने वारदात को अंजाम दे दिया. फिलहाल, पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतका की तीन छोटी-छोटी लड़की है. बच्चों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. फोटो. 29 पूर्णिया 20- शव के पास विलाप करते परिजन 21-पुलिस जांच करती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel