[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया आंधी-बारिश की चेतावनी के बीच उमस भरी गर्मी ने सताया, आज यलो अलर्ट

आंधी-बारिश की चेतावनी के बीच उमस भरी गर्मी ने सताया, आज यलो अलर्ट

0
आंधी-बारिश की चेतावनी के बीच उमस भरी गर्मी ने सताया, आज यलो अलर्ट

पूर्णिया से रिपोर्ट :

पूर्णिया. मानसून का आगाज हो गया और मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है और फिर भी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान रहे. यह अलग बात है कि देर शाम तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो मानसून का प्रवेश हो चुका है जिसके कारण शनिवार को भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान जिले में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.विभाग कीओर से आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है. इधर, शुक्रवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 34.0 एवं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही

दरअसल, शुक्रवार की सुबह बादलों के बीच हुई और नम हवाएं भी राहत का अहसास कराती रही. सुबह आठ बजे तक मौसम कूल-कूल रहा पर इसके बाद बादलों के बीच से तल्ख तेवर लिए धूप निकल आयी. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही पर दोपहर होते-होते उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया. उमस का असर शाम तक बरकरार रहा. वैसे, एक दिन पहले मानसून आने के कारण लोग झमाझम बारिश का इंतजार करते रहे पर न तो हवा का तेज झोंका आया और न ही बारिश हुई जबकि आईएमडी ने तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था. उन किसानों को भी निराशा मिली जो बारिश की आस लगाए बैठे हैं. किसानों की सोच है कि मानसून की यह बारिश खेती की तैयारी के लिहाज से बेहद फायदेमंद है जिससे धान की बुवाई के काम में तेजी आएगी.

शनिवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश

पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, शनिवार को मौसम काफी खराब रह सकता है. शनिवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना भी बनी है. इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम इंडेक्स के अनुसार, यह स्थिति पूरे सप्ताह बनी रह सकती है जिसके लिए 17 जून तक अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इंडेक्स को निर्धारित समय पर सुबह-शाम अपडेट किया जाता है पर अब तक यही संकेत दिए गये हैं. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी. प्रति घंटा रह सकती है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के मुताबिक शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी भी चल सकती है जबकि इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel