22 फरवरी को हिन्दू महासम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में

धमदाहा

By Abhishek Bhaskar | February 18, 2026 5:55 PM

धमदाहा. धमदाहा में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होनेवाले हिन्दू महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए स्थानीय स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. नगर में जगह-जगह प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा आकर्षक प्रवेश द्वारबनाए गए हैं. खंड कार्यवाह हितेश गांधी ने बताया कि समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रम की तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में बाहर से आने वाले वक्ता विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने बताया कि आयोजन को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है और लोगों से व्यापक स्तर पर संपर्क किया जा रहा है. समिति का प्रयास है कि हिन्दू समाज के अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग लें.