[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया आवश्यकतानुसार सभी वार्डों में लगाये जा रहे हैं हाइमास्ट लाइट

आवश्यकतानुसार सभी वार्डों में लगाये जा रहे हैं हाइमास्ट लाइट

0
आवश्यकतानुसार सभी वार्डों में लगाये जा रहे हैं हाइमास्ट लाइट

महापौर विभा कुमारी ने वार्ड नंबर 24 में स्विच ऑन कर किया शुभारंभ पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी ने बुधवार की रात्रि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 24 में महावीर चौक शिव मंदिर चौराहा पर हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन स्विच ऑन करके किया. हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन करने पहुंची महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव का स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा किया गया. उद्घाटन के मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में वार्ड नंबर 24 में भी हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कई योजनाएं प्रक्रियाधीन है. आगे भी जरूरत के अनुसार वार्ड में विकासपरक कार्य किए जाएंगे. श्रीमती कुमारी ने कहा कि वर्तमान में कई वार्डों में हाइमास्ट लाइट लगाने का कार्य जारी है. जिन वार्डों में लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है वहां पर हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन किया जा रहा है. महापौर ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से नगर निगम द्वारा लगातार विकासपरक काम किए जा रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेगा. वहीं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया है. इससे श्रद्धालुओं सहित शहरवासियों को सुविधा मिलेगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से लगाए गए हाईमास्ट लाइट के देखरेख की अपील की. मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुशवाहा, बहादुर यादव, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खुददेव उरांव, उपाध्यक्ष सिंकदर शर्मा, सचिव अखिलेश पोद्दार, कोषाध्यक्ष पांचू दास, कन्हैया कुमार झा, उमेश दास, गोपाल चंद्र दास, भोला चौधरी, प्रधानाध्यापक रामदेव दास, सुधीर चौधरी, उदय चौधरी, अजय कुमार दास, ठंडी उरांव, पवन कुमार साह सहित कई स्थानीय एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel