[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया मौसम: तेज हवा संग आज हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

मौसम: तेज हवा संग आज हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

0
मौसम: तेज हवा संग आज हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

पूर्णिया. आसमान में दिनभर बादल मंडराते रहे पर उमस भी बरकरार रही. वैसे, मौसम विज्ञानियों की मानें तो शुक्रवार 4 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश की रफ्तार तेज हो सकती है. पूर्वानुमान में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना बतायी गयी है जिसमें तेज गरज के साथ आंधी भी आ सकती है. पूर्वानुमान में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बतायी गयी है. अगर मौसम इंडेक्स की मानें तो शुक्रवार 4 जुलाई से 7 जुलाई तक लगातार बारिश के संकेत दिए गये हैं जबकि 4 जुलाई के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम इंडेक्स में भी तेज हवा के साथ बारिश के आसार बताए गये हैं. इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमा 34.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इधर, आसमान में मंडराते बादलों के बीच गुरुवार की सुबह हुई. कहीं-कहीं तो बादलों के कारण अंधेरा भी बना रहा पर धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगा. बाद में धूप भी निकली. मौसम विभाग की ओर से बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट भी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel