[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया हरभजन सिंह 23 को करेंगे रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम का उद्घाटन

हरभजन सिंह 23 को करेंगे रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम का उद्घाटन

0
हरभजन सिंह 23 को करेंगे रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम का उद्घाटन

प्रख्यात शिक्षाविद रमेश चंद्र मिश्र की जयंती पर होंगे विविध आयोजन

अंडर-17 टेनिस बॉल इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण

विद्या विहार करेगा क्रिकेट एकेडमी और फुटबॉल एकेडमी की शुरुआत

पूर्णिया. आगामी 23 नवंबर को पूर्णिया एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा जब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में नवनिर्मित ‘रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम’ का उद्घाटन करेंगे. यह स्टेडियम विद्या विहार ग्रुप के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद रमेश चंद्र मिश्र और उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी की स्मृति में स्थापित किया गया है. हरभजन सिंह ने वीडियो संदेश के जरिए अपनी उपस्थिति की पुष्टि करते हुए आयोजन में शामिल होने की खुशी जताई है.

रमेश चंद्र मिश्र की प्रतिमा का होगा अनावरण

कार्यक्रम के दौरान विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में रमेश चंद्र मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. यह अनावरण उनके शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय योगदान और समाज सेवा के प्रति समर्पण की स्मृति में किया जा रहा है. इस अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह भी आयोजित होगा. इसके बाद राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह नवनिर्मित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम का उदघाटन करेंगे. यह स्टेडियम दो हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है.

क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा फाइनल मुकाबला

इस स्टेडियम का निर्माण खेल प्रतिभाओं को उभारने और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से किया गया है. अंडर-17 टेनिस बॉल इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें अंडर-17 टेनिस बॉल इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा. इसमें परोरा स्कूल और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया की टीमें आमने-सामने होंगी. इस प्रतियोगिता में कुल 40 स्कूलों ने भाग लिया था, जिसमें शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर खेल और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्या विहार द्वारा क्रिकेट एकेडमी और फुटबॉल एकेडमी की शुरुआत की जा रही है. यह एकेडमी युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करेंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी.

सम्मान समारोह का किया जाएगा आयोजन

कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों, समाजसेवियों, उद्यमियों, और छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. यह समारोह उनके द्वारा समाज और शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान को सराहने का एक प्रयास है, जिससे वे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें. इस मौके पर जहां शिक्षाविद रमेश चंद्र मिश्र की जीवनी आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा वहीं सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

पार्श्वगायक साईराम अय्यर देंगे अपनी प्रस्तुति

कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध पार्श्वगायक साईराम अय्यर अपनी प्रस्तुति देंगे. साईराम अय्यर अपनी अनूठी शैली में पुरुष और महिला स्वर दोनों में गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा, विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मरंगा,एवं ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, मरंगा, में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. यह आयोजन शिक्षाविद रमेश चंद्र मिश्र की स्थायी विरासत को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है जिसमें उनके अधूरे सपनों को साकार करने के इस आयोजन में समाज और खेल जगत की प्रख्यात हस्तियों की उपस्थिति और भी यादगार बना देगी.

फोटो. 12 पूर्णिया 9- हरभजन सिंह

10- साईराम अय्यर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel