केनगर. केनगर थाना पुलिस ने शनिवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र में ही अलग अलग स्थानों पर शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए कुल छह व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति केनगर दुर्गा स्थान निवासी 28 वर्षीय मिठु कुमार एवं केनगर मुसहरी निवासी 23 वर्षीय छोटू कुमार तथा काझा पंचायत के वार्ड संख्या-18 स्थित काझा गांव निवासी 45 वर्षीय हिफाज आलम एवं बनभाग चुनापुर पंचायत के मोगलटोली टोला निवासी 27 वर्षीय रजी खान तथा परोरा पंचायत के परोरा गांव निवासी 38 वर्षीय गोरे शर्मा और 36 वर्षीय देवानन्द महलदार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद सभी गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है.