पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम स्थिर, इस सप्ताह तेजी की संभावना

Gulabbagh Mandi Upadte: पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में रविवार को मक्का की आवक तेज रही, जबकि कीमतों में ठहराव बना रहा. जानिए मक्का सहित अन्य कृषि जिंसों का ताजा बाजार भाव.

By Shruti Kumari | June 29, 2026 8:58 AM

पूर्णिया से रिपोर्ट:

Gulabbagh Mandi Upadte: गुलाबबाग मंडी में इन दिनों मक्का सीजन अपने चरम पर है. मंडी में चारों ओर मक्का की बोरियां नजर आ रही हैं, जिससे अन्य कृषि जिंसों की रौनक फीकी पड़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि भविष्य में कीमत बढ़ने की संभावना के चलते किसानों की आवक लगातार बनी हुई है.

छुट्टी के कारण नहीं दिखा कारोबार में उत्साह

रविवार होने के कारण मंडी में कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर रहा. मक्का की आवक अच्छी रही, लेकिन बिकवाली सुस्त रही. अधिकांश गोदामों में केवल सीमित खरीदारी हुई. इसके बावजूद मक्का के दाम स्थिर बने रहे.

मक्का का ताजा बाजार भाव

रविवार को मंडी में मक्का के भाव इस प्रकार रहे.

  • प्रीमियम मक्का : 2210 से 2270 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सुपर बीडी : 2150 से 2210 रुपये प्रति क्विंटल.
  • बीडी फ्रेश मक्का : 2120 से 2170 रुपये प्रति क्विंटल.
  • बीडी मक्का : 2070 से 2130 रुपये प्रति क्विंटल.
  • आरबीडी क्वालिटी मक्का : 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक.

व्यापारियों की नजर इस सप्ताह पर

मंडी के कई व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार स्थिर है, लेकिन मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए इस सप्ताह मक्का के दाम में तेजी आ सकती है. ऐसे में किसान और व्यापारी दोनों बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.


गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसअधिकतम (रुपये)न्यूनतम (रुपये)
मक्का22702050
गेहूं25502470
चावल मंसूरी34253250
चावल अरवा मोटा32503050
चावल बासमती1300012500
मसूर दाल67505550
मूंग दाल96009540
अरहर दाल1450010600
चना दाल66005550
गोटा चना64006200
गोटा मूंग90008500
काला सरसों74006800
पीला सरसों78007300
आलू850550
प्याज18001600
लहसुन90005300