पूर्णिया से रिपोर्ट:
Gulabbagh Mandi Upadte: गुलाबबाग मंडी में इन दिनों मक्का सीजन अपने चरम पर है. मंडी में चारों ओर मक्का की बोरियां नजर आ रही हैं, जिससे अन्य कृषि जिंसों की रौनक फीकी पड़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि भविष्य में कीमत बढ़ने की संभावना के चलते किसानों की आवक लगातार बनी हुई है.
छुट्टी के कारण नहीं दिखा कारोबार में उत्साह
रविवार होने के कारण मंडी में कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर रहा. मक्का की आवक अच्छी रही, लेकिन बिकवाली सुस्त रही. अधिकांश गोदामों में केवल सीमित खरीदारी हुई. इसके बावजूद मक्का के दाम स्थिर बने रहे.
मक्का का ताजा बाजार भाव
रविवार को मंडी में मक्का के भाव इस प्रकार रहे.
- प्रीमियम मक्का : 2210 से 2270 रुपये प्रति क्विंटल.
- सुपर बीडी : 2150 से 2210 रुपये प्रति क्विंटल.
- बीडी फ्रेश मक्का : 2120 से 2170 रुपये प्रति क्विंटल.
- बीडी मक्का : 2070 से 2130 रुपये प्रति क्विंटल.
- आरबीडी क्वालिटी मक्का : 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक.
व्यापारियों की नजर इस सप्ताह पर
मंडी के कई व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार स्थिर है, लेकिन मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए इस सप्ताह मक्का के दाम में तेजी आ सकती है. ऐसे में किसान और व्यापारी दोनों बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.
गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)
| जिंस | अधिकतम (रुपये) | न्यूनतम (रुपये) |
|---|---|---|
| मक्का | 2270 | 2050 |
| गेहूं | 2550 | 2470 |
| चावल मंसूरी | 3425 | 3250 |
| चावल अरवा मोटा | 3250 | 3050 |
| चावल बासमती | 13000 | 12500 |
| मसूर दाल | 6750 | 5550 |
| मूंग दाल | 9600 | 9540 |
| अरहर दाल | 14500 | 10600 |
| चना दाल | 6600 | 5550 |
| गोटा चना | 6400 | 6200 |
| गोटा मूंग | 9000 | 8500 |
| काला सरसों | 7400 | 6800 |
| पीला सरसों | 7800 | 7300 |
| आलू | 850 | 550 |
| प्याज | 1800 | 1600 |
| लहसुन | 9000 | 5300 |
