गेस्ट फैकल्टी बहाली दोषपूर्ण

पूर्णिया

By Abhishek Bhaskar | February 11, 2026 6:43 PM

पूर्णिया. छात्र जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने आरोप लगाया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की बहाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं आदेश की खुली अवहेलना की गई है. आरोप लगाया 14 विषयों में ही गेस्ट फैकल्टी की बहाली का अनुमोदन मिला जबकि 17 विषयों में बहाली कर ली गई. आरोप लगाया कि रोस्टर नियमों का पालन नहीं किया गया. अपलोड रिजल्ट को हटाने और फिर से अपलोड करने को भी आपत्तिजनक बताया. उन्होंने बहाली को रद्द करने की मांग की.