[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जीएमसीएच अधीक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

जीएमसीएच अधीक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

0
जीएमसीएच अधीक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार को लॉर्ड बेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. रविवार को दिल्ली स्थित संविधान क्लब में आयोजित समारोह में उन्हें चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए वर्ष 2025 का लॉर्ड बेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया. अधीक्षक डॉ कुमार को इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर जीएमसीएच सहित पूर्णिया के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है. बताते चलें कि लॉर्ड बेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार चिकित्सा, प्रशासन और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को बेडेन पॉवेल के जन्मदिन पर 22 फरवरी को प्रदान किया जाता है. सम्मान प्राप्त करने के पश्चात जीएमसीएच अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने दूरभाष पर बताया कि यह क्षण उनके लिए बेहद अद्भुत और प्रेरणादायक बनकर आया है. इसमें मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों, कर्मियों एवं कार्यरत लोगों की सहयोग भावना का भी योगदान है. उन्होंने कहा पुरस्कार प्राप्त होने से खुशी तो अवश्य हुई है, लेकिन इसके साथ-साथ अपनी बढ़ी जिम्मेदारियों का भी एहसास हो रहा है जिसे और भी निष्ठा पूर्वक आगे अंजाम देना है. डॉ कुमार ने कहा कि लगातार जीएमसीएच की बेहतरी और मरीजों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि फिलहाल दिल्ली में ही सफदरजंग अस्पताल में पूर्णिया जीएमसीएच के पीडिया विभागाध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश के साथ नवजात शिशुओं के लिए विशेष केयर यूनिट एसएनसीयू से संबंधित एक कार्यशाला में वे भाग ले रहे हैं, ताकि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इस विशेष यूनिट की स्थापना एवं संचालन को लेकर नवीनतम तकनीकों तथा चिकित्सा पद्धतियों का इस्तेमाल किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel