[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में बच्चों के इलाज के लिए बड़ी राहत, पीडियाट्रिक विभाग में रहेंगे चार डॉक्टर

पूर्णिया में बच्चों के इलाज के लिए बड़ी राहत, पीडियाट्रिक विभाग में रहेंगे चार डॉक्टर

0
पूर्णिया में बच्चों के इलाज के लिए बड़ी राहत, पीडियाट्रिक विभाग में रहेंगे चार डॉक्टर
OPD

GMCH Purnea OPD Today: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया (GMCH) की ओपीडी में गुरुवार को मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. खासकर बच्चों के इलाज को लेकर अस्पताल प्रशासन ने पीडियाट्रिक विभाग में चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है. ऐसे में बच्चों को बेहतर चिकित्सा सलाह और इलाज मिल सकेगा. अस्पताल में मेडिसिन, गायनी, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, स्किन, ईएनटी और आंख विभाग के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर डॉक्टरों से परामर्श लें.

बच्चों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर

GMCH पूर्णिया में इन दिनों बच्चों में वायरल, बुखार और मौसमी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में पीडियाट्रिक विभाग में एक साथ चार डॉक्टरों की मौजूदगी अभिभावकों के लिए राहत की खबर है. गुरुवार को डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. कुमार वरूणेश्वर और डॉ. शादाब बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच के बाद आवश्यक दवा और परामर्श दिया जाएगा.

इन विभागों में भी मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मेडिसिन विभाग में डॉ. एम. अशरफ मरीजों को देखेंगे. गायनी विभाग में डॉ. अनिशा किशोर और डॉ. सुष्मिता मौजूद रहेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव, ऑर्थोपेडिक में डॉ. राजेश भारती, स्किन विभाग में डॉ. पल्लवी, ईएनटी विभाग में डॉ. अनवर कबीर और आंख विभाग में डॉ. स्वाति कुमारी अपनी सेवाएं देंगी.

ओपीडी टाइमिंग और रजिस्ट्रेशन का समय जान लें

GMCH पूर्णिया की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी. मरीजों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक जारी रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचने की अपील की है ताकि बिना परेशानी इलाज मिल सके.

Also Read: बिहार में 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया के एसपी बदले, देखें लिस्ट

Previous article समस्तीपुर: कागजों पर खुदा पोखर, जमीन पर उग रही सब्जी
Next article सहरसा सदर अस्पताल में महिला मरीजों के लिए राहत, आज गायनी विभाग में रहेंगी डॉ प्रभा वर्मा
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel