[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया आज पूर्णिया में बच्चों के इलाज के लिए बड़ी राहत, पीडियाट्रिक के 4 डॉक्टर रहेंगे मौजूद

आज पूर्णिया में बच्चों के इलाज के लिए बड़ी राहत, पीडियाट्रिक के 4 डॉक्टर रहेंगे मौजूद

0
आज पूर्णिया में बच्चों के इलाज के लिए बड़ी राहत, पीडियाट्रिक के 4 डॉक्टर रहेंगे मौजूद

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट.

GMCH Purnea OPD Today: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया की ओपीडी में गुरुवार को मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. खासकर बच्चों के इलाज को लेकर अस्पताल प्रशासन ने पीडियाट्रिक विभाग में चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है. ऐसे में बच्चों की बीमारी को लेकर परेशान अभिभावकों को बेहतर परामर्श और इलाज की सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील भी की है.

बच्चों के इलाज के लिए बढ़ी सुविधा

GMCH पूर्णिया की ओपीडी में गुरुवार को पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. कुमार वरूणेश्वर और डॉ. शादाब मरीजों को देखेंगे. एक साथ चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से बच्चों के इलाज में आसानी होगी और मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बदलते मौसम में बच्चों में बुखार, सर्दी, खांसी और संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण ओपीडी में भीड़ रहने की संभावना है.

इन विभागों में भी मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं

अस्पताल की ओपीडी में मेडिसिन विभाग में डॉ. एम. अशरफ मौजूद रहेंगे. गायनी विभाग में डॉ. अनिशा किशोर और डॉ. सुष्मिता मरीजों को परामर्श देंगी. सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव और ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. राजेश भारती सेवाएं देंगे. इसके अलावा स्किन विभाग में डॉ. पल्लवी, इएनटी विभाग में डॉ. अनवर कबीर और आंख विभाग में डॉ. स्वाति कुमारी मरीजों का इलाज करेंगी.

समय पर पहुंचे, तभी मिलेगा आसानी से इलाज

अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रथम पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. रजिस्ट्रेशन सुबह 8.30 बजे से 1.30 बजे तक और शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा. मरीजों और उनके परिजनों से समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel