GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज 12 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा

GMCH Purnea OPD: जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में मंगलवार को आठ विभागों के 12 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. ओपीडी सुबह और शाम दो पालियों में चलेगी, जबकि रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय पर होगा.

By Shruti Kumari | June 30, 2026 9:56 AM

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

GMCH Purnea OPD: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की ओपीडी में मंगलवार को आठ विभागों के 12 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी में आने वाले मरीजों की आवश्यक जांच के बाद उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.

आठ विभागों में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ

मंगलवार को मेडिसिन विभाग में डॉ. पंकज, गायनी विभाग में डॉ. प्रियंका एवं डॉ. नीतू, सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव, ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. डी.के. यादव, पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. राजू कुमार, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. आमिर, स्किन विभाग में डॉ. पल्लवी, ईएनटी विभाग में डॉ. ज्योति तथा नेत्र विभाग में डॉ. प्रज्ञा प्रसून और डॉ. शीलमणि मरीजों को परामर्श देंगे.

दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी

अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन का समय

ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जाएगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कतारबद्ध तरीके से रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि सभी को समय पर इलाज मिल सके.