जिले में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता शुरू

पूर्णिया

By SATYENDRA SINHA | January 27, 2026 5:38 PM

पूर्णिया. कृषि विभाग उद्यान निदेशालय द्वारा जिले में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. 29 जनवरी तक चलने वाले इस उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन मरंगा स्थित प्रेक्षागृह में किया गया है. जहां आज से इस प्रदर्शनी को आम लोगों के दर्शनार्थ खोला जा रहा है. इसके पूर्व 27 जनवरी को देर शाम तक किसानों के उत्पादों की प्रविष्टि ली गयी. मिली जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पूर्णिया प्रमंडल के चारो जिलों से बड़ी संख्या में किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है. इस प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का समापन कल यानि 29 जनवरी को होगा. आयोजन में विभिन्न प्रकार के उत्पादित शाक सब्जियों, मशरूम, फलों एवं फूलों व शहद के साथ साथ सजावटी पौधों की प्रदर्शनी लगाई गयी है जबकि उत्कृष्ट उत्पादों के प्रदर्शन पर उसके उत्पादक किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.