नशे में हंगामा करते हुए चार युवक गिरफ्तार

केनगर

By Abhishek Bhaskar | February 25, 2026 6:52 PM

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत मंगलवार की शाम अलग अलग जगहों पर से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए चार नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति में काझा पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित हनुमान नगर टोला निवासी 20 वर्षीय शोनू कुमार व 22 वर्षीय सुधीर कुमार , गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित घरारी गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू कुमार साह और परोरा पंचायत के परोरा गाव निवासी 38 वर्षीय संतोष ठाकुर शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच में अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई है. बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार को गिरफ्तार सभी नशेड़ी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.