[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बनमनखी में लूटपाट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, फरार दो की तलाश

बनमनखी में लूटपाट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, फरार दो की तलाश

0
बनमनखी में लूटपाट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, फरार दो की तलाश

बनमनखी से मखनाहा जानेवाली सड़क पर पुल के पास पुलिस ने अपराधियों को दबोचा बनमनखी. बनमनखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की एक साजिश को विफल कर दिया. इस दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, रविवार 19 अप्रैल की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बनमनखी से मखनाहा जानेवाली सड़क पर पुल के पास कुछ युवक मोटरसाइकिल के साथ बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बनमनखी थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की. पुलिस टीम के पहुंचते ही बदमाश भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर चार अपराधियों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गये. गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपित पूर्व में बनमनखी और मरंगा थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे हैं. फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. गिरफ्तार आरोपितों में मन्नान 23 वर्ष, मखनाहा अंसारी टोला बनमनखी जावेद आलम 22 वर्ष मिल्की तमिज टोला बनमनखी, इश्तियाक 23 वर्ष, रामपुर केनगर, मो.कल्लू धरहरा अंसारी टोला बनमनखी शामिल हैं. एक अन्य आरोपित की पहचान की जा रही है. इस कार्रवाई में बनमनखी थाना पुलिस, सशस्त्र बल और तकनीकी टीम के जवान शामिल थे..फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. बनमनखी थाना अध्यक्ष संजय कुमार, ऋषि यादव, संजीव कुमार, सुधांशु राज, निर्भय नारायण झा, इन्द्रजीत कुमार समेत पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel