दो अलग-अलग कांडों का चार आरोपी गिरफ्तार
भवानीपुर
By Abhishek Bhaskar |
February 15, 2026 6:14 PM
भवानीपुर. भवानीपुर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि कांड संख्या 271/25 के आरोपी नवीन पासवान, दयानंद मंडल और फूलचंद मंडल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कांड संख्या 272/25 के आरोपी घंटा मंडल उर्फ घंटु मंडल को भी उसके घर से पकड़ा गया. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी घंटा मंडल उर्फ घंटु मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. वह अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है और इस मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है. पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
