[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया चम्पानगर में बंद हार्डवेयर दुकान में लगी आग, 80 लाख का नुकसान, 5 घंटे तक मचा तांडव

चम्पानगर में बंद हार्डवेयर दुकान में लगी आग, 80 लाख का नुकसान, 5 घंटे तक मचा तांडव

0
चम्पानगर में  बंद हार्डवेयर दुकान में लगी आग,  80 लाख का नुकसान, 5 घंटे तक मचा तांडव

केनगर की रिपोर्ट :

केनगर. चम्पानगर थाना के नगर पंचायत स्थित मुख्य चम्पानगर बाजार में मंगलवार की रात उस वक्त चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई, जब एक बंद हार्डवेयर दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी दुकान सहित पूरा भवन मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित व्यवसायी का करीब 70 से 80 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

अचानक बंद दुकान से निकलने लगीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, चौधरी हार्डवेयर के प्रोपराइटर सूर्यनारायण चौधरी के पुत्र विशाल चौधरी हर दिन की तरह मंगलवार की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान का शटर गिराकर घर चले गए थे. रात करीब 11 बजे अचानक बंद दुकान के भीतर से धुएं का गुबार और लपटें निकलने लगीं. आस-पास के दुकानदारों ने जब यह मंजर देखा, तो बाजार में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पीड़ित दुकानदार को दी. सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग इतनी विकराल थी कि फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. रात 11 बजे से शुरू हुआ 0ऑपरेशन सुबह 4 बजे तक चला. तकरीबन 5 घंटे के भारी क्षति के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था.

बैंक से लोन लेकर खड़ा किया था कारोबार, सब हुआ स्वाहा

पीड़ित दुकानदार विशाल चौधरी ने रुआंसे गले से बताया कि मुझे पड़ोस के दुकानदारों ने फोन पर आग लगने की खबर दी. जब तक मैं दौड़कर दुकान पहुंचा, मेरी आंखों के सामने सब कुछ धू-धू कर जल रहा था. मैंने यूको बैंक की चम्पानगर शाखा से बिजनेस लोन लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ यह दुकान खोली थी. आग में मेरा 70 से 80 लाख का हार्डवेयर सामान तो जला ही, साथ ही दुकान के ऊपर बना हमारा आवासीय भवन भी इसकी चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हम कहीं के नहीं रहे.

राजस्व अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए केनगर राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को तुरंत मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने और आवश्यक सरकारी कार्रवाई (मुआवजे की प्रक्रिया) शुरू करने का निर्देश दे दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel