[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA सिर पर हथौड़े की मार ने आखिरकार ले ली बुजुर्ग की जान

PURNIA सिर पर हथौड़े की मार ने आखिरकार ले ली बुजुर्ग की जान

0
PURNIA सिर पर हथौड़े की मार ने आखिरकार ले ली बुजुर्ग की जान

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

जमीन विवाद में सिर पर हथौड़े की मार ने आखिरकार बुजुर्ग की जान ले ली . पूर्णिया शहर के मधुबनी थानांतर्गत मधुबनी कृष्णापुरी यादव टोला में कल 29 अप्रैल को जमीन विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. आज जेएलएनएमसीएच भागलपुर में उनकी मौत हो गई.घटना के संबंध में मधुबनी थाना के थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत यादव व चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है. मृतक बुजर्ग सुखदेव यादव के पुत्र मनोज यादव ने बताया कि मेरे पिता की मौत आज सुबह हो गई है. घटना को लेकर बताया कि खतियानी जमीन पर आरोपी पक्ष मजदूर से पिलर लगवा रहा था. इसी दौरान मेरे पिता वहां पहुंचे. इतने में आरोपी ने अपने भाई, बेटे व भतीजे के साथ मिल कर मेरे पिता पर हमला कर दिया. जमीन पर काम कर रहे मजदूर का हथौड़ा लेकर मेरे पिता के सिर पर वार कर दिया. इस बीच जब हम व मेरे पुत्र सुजल बीच बचाव करने गए तो उल्टे हम दोनों पर भी हमला कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel