जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
Farmer dies due to tractor overturning
By Prabhat Khabar News Desk |
June 16, 2024 6:47 PM
श्रीनगर. खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के वार्ड संख्या दस प्रभात नगर निवासी किसान 55 वर्षीय सच्चिदानंद मंडल घर से पश्चिम दिशा बटंगियां बहियार में अपने ही खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गये थे. जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और झाल सहित पलट गया. किसान सच्चिदानंद मंडल ट्रैक्टर के नीचे दबकर लहूलुहान हो गये. घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गयी.घटना से मृतक के पत्नी ,पुत्र सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
