PURNIA : खेत में पटवन के दौरान करेंट की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, दो दिन में दूसरी घटना
विद्युत विभाग के एग्रीकल्चर बिजली कनेक्शन द्वारा खेत में पटवन के दौरान करेंट लगने से पिछले दो दिनों में दो किसान की मौत हो जाने से परिवारों में मातम है.
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :
विद्युत विभाग के एग्रीकल्चर बिजली कनेक्शन द्वारा खेत में पटवन के दौरान करेंट लगने से पिछले दो दिनों में दो किसान की मौत हो जाने से परिवारों में मातम है. ताजा मामला मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली हरदा का है जहां निवासी स्वर्गीय स्वर्गीय अवधेश शर्मा के पुत्र मुरारी कुमार आज अपने मखाना खेत में मोटर से पानी पटवन के दौरान करेंट की चपेट में आ जाने से पानी मे गिर गये. इसके बाद आसपास के किसान पहुंचे और आनन फानन में जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इससे पहले बीते शनिवार को जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कादरगंज में मखाना खेत मे पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी थी.परिजनों में कोहराम
इधर, मृतक मुरारी की मौत की खबर से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातम का माहौल है. गांव के सरपंच मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक मुरारी कुमार अपने खेत में पटवन करने के लिए पंपसेट लगा रहे थे. इसी दौरान वह बिजली के मोटर में आए करंट की चपेट में आ गये.
जोरदार झटका खा पानी में गिरा
जब तक आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचते, करंट का झटका इतना तेज था कि युवक मखाना खेत के पानी मे जा गिरा, फिर आनन-फानन में उसे जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तीन साल पहले हुई थी शादी
वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी महज तीन साल पहले हुई थी. परिवार की इकलौती संतान थे और बुजुर्ग मां का सहारा था. मृतक युवक को एक दो साल की बेटी है. युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों का कहना है कि वह एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जिसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सरपंच मिथिलेश कुमार ने प्रशासन से घटना की जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
