[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र शुरू होगी आई बैंक की सुविधा: खेमका

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र शुरू होगी आई बैंक की सुविधा: खेमका

0
पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र शुरू होगी आई बैंक की सुविधा: खेमका

सदन में विधायक ने उठायी मांग तो स्वास्थ्य मंत्री ने किया आश्वस्त

बार लाइब्रेरी परिसर में लेडीज एडवोकेट हॉल निर्माण की रखी मांग

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक शीघ्र प्रारंभ करने की मांग सदन में की है. उन्होंने कहा है कि नेत्रहीनों को नई रोशनी एवं नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है. स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक श्री खेमका को आश्वस्त किया है कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही आई बैंक की सेवा शुरू कर दी जायेगी. विधायक ने कहा कि नेत्रहीन लोगों को नई रोशनी के लिए दधीचि देहदान समिति के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई गई है. इसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसके अतिरिक्त विधायक ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र में जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज निर्माण एवं आधुनिक सीवरेज नेटवर्क योजना की स्वीकृति के साथ राशि आवंटन की भी मांग रखी, ताकि जलजमाव की समस्या से नगरवासियों को राहत मिल सके. विधायक श्री खेमका ने महिला अधिवक्ताओं के लिए बार लाइब्रेरी परिसर में लेडीज एडवोकेट हॉल निर्माण तथा जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं की बकाया प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. श्री खेमका ने पूर्व प्रखंड के कवैया पंचायत वार्ड संख्या 9 विषहरी स्थान से देवलाल चौहान के घर तक तथा गौरा पंचायत के मलतकिया वीरू मुसहरी से संथाली टोला तक सड़क निर्माण की मांग सदन में रखी. विधायक ने कहा कि बजट सत्र के दौरान पूर्णिया के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आवाज उठाई जा रही है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पूर्णिया क्षेत्र की जनता को मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel