मंत्री लेशी सिंह के समर्थकों में उमंग बरकरार

केनगर

By ARUN KUMAR | May 12, 2026 5:59 PM

केनगर. मंत्री लेशी सिंह के शपथ ग्रहण के बाद धमदाहा और आसपास के इलाकों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उमंग बरकरार है. स्थानीय कार्यकर्ता सामूहिक रूप से मिठाइयां बांटकर लगातार अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं. जदयू नेताओं ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, मंत्री लेशी सिंह की सबसे बड़ी ताकत उनका सरल और सहज व्यवहार है. समर्थक ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को विधायक या मंत्री नहीं माना, बल्कि क्षेत्र की बहू-बेटी बनकर लोगों की सेवा की है. इसी कारण वे सामाजिक और जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर हर वर्ग का विश्वास हासिल करती रही हैं.मंत्री बनने पर काझा पंचायत के समाजसेवी करूणेश कुमार उर्फ सोनू चौधरी, भाजपा केनगर मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार उर्फ गोलू सहित कई स्थानीय नेताओं का मानना है कि विकास को नई रफ्तार मिलेगी. भवन निर्माण विभाग का नेतृत्व उन्हें मिलने से आधारभूत संरचनाओं के विकास में तेजी आएगी.