[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने पर बल

जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने पर बल

0
जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने पर बल

– सिविल सर्जन ने एएनएम की साप्ताहिक बैठक को अधिक उपयोगी बनाने पर दिया जोर प्रतिनिधि, कसबा. अपग्रेडेड रेफरल अस्पताल कसबा में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के अस्पताल प्रभारी मौजूद थे. नियमित प्रतिरक्षण एवं टीकाकरण समेत सभी बिन्दुओं पर समीक्षा की गई. साथ ही एएनएम की होने वाली साप्ताहिक बैठक को सुदृढ़ करने पर विचार किया गया. सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने निर्देश दिया कि टीबी रोगी को गोद लेने हेतु सभी संपन्न लोगों को निक्षय मित्र बनाने हेतु प्रेरित करना है तथा प्रत्येक माह 500 रुपया का सहयोग करना है. साथ ही हर हाल में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाये तथा साप्ताहिक बैठक की जाे. बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले से तत्काल स्पष्टीकरण पूछते हुए कार्रवाई करने पर जोर दिया. जननी बाल सुरक्षा योजनांतर्गत लाभार्थियों के भुगतान के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि रेफरल अस्पताल सहित सभी प्रखंडों में कई लाभार्थियों का भुगतान लंबित है. आवंटन के अभाव में भी भुगतान लंबित पाया गया. सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि तत्काल विभाग से बात कर आवंटन प्राप्त किया जाये. परिवार कल्याण आपरेशन की उपलब्धि की प्रखंडवार समीक्षा की गई. शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन ने कहा कि परिवार कल्याण आपरेशन की शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें तथा सभी पंचायतों में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सहयोग से इसके लिये व्यापक प्रचार प्रसार करें. आउटसोर्सिग की समीक्षा के क्रम में सभी अस्पतालों में सर्वेक्षण का अभाव पाया गया. मरीजों को प्रदत्त भोजन एवं अन्य सुविधायें संतोषप्रद पायी गयी. बैठक में सीएमओ, एनसीडीओ,डीएमईओ आलोक कुमार, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डब्लूएचओ यूनिसेफ भाव्या जिला समन्वयक पंकज कुमार, अपग्रेडेड रेफरल अस्पताल कसबा प्रभारी डॉ कृष्ण मोहन दास, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी ,सभी प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उतप्रेरक एवं अस्पताल प्रबंधक उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel